विश्व में करीब 12 लाख से भी अधिक लोग कोरोना वायरस से संक्रमित है और 69 हजार से अधिक लोगो की मौत हो चुकी है।वहीं हमारे देश में भी कोरोना वायरस का संक्रमण लगाता फैला रहा है।जिसे रोकने के लिए सरकार 14 अप्रैल तक देश में लॉकडाउन घोषित किया है।जिसके चलते इस समय सभी लोग अपने घरों में बंद है।लॉकडाउन के कारण लोगो की दिनचर्या में बदलाव और कोरोना वायरस के संक्रमण के कारण इन दिनों में लोगो में मानसिक तनाव की स्थिति बढ़ती जा रही है।
जिससें हमारे शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता कमजोर होती जा रही है।इससे हमारा शरीर आसानी से रोगी बन सकता है।इस लॉकडाउन के दौरान अपने शरीर को स्वस्थ बनाए रखने के लिए आपको अपनी लाइफस्टाइल में बदलाव करना आवश्यक है। आप शरीर के बढ़ते तनाव को कम करने के लिए प्रतिदिन योगासन का सहारा ले सकते है।क्योंकि प्रतिदिन योगासन का इस्तेमाल करने से हमारे शरीर से कई प्रकार की बीमारिया दूर होती है और हम स्वस्थ रहता है।देश में बढ़ता कोरोना वायरस का संक्रमण उन लोगों को अपना शिकार आसानी से बना लेता है, जिनमें फेफड़ों की बीमारी बनी हुई है।
आप अपने फेफडो को स्वस्थ बनाए रखने के लिए कपालभाति योगासन को आसानी से अपने घर पर कर सकते है।इससे हमारा श्वसन तंत्र मजबूत होता है और शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है। लॉकडाउन के कारण शरीर के बढ़ते तनाव को कम करने के लिए आप प्रतिदिन मेडिटेशन या ध्यान योग अपने घर पर आसानी से कर सकते है।इससे हमारा शरीर स्वस्थ रहता है और कई प्रकार की बीमारिया शरीर से दूर होती है।